फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट से भरमौर जा रही एचआरटीसी बस बनीखेत बाजार में हांफी

विज्ञापन
बनीखेत में बस दुरूस्त होने का इंतजार करते यात्री। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बनीखेत बाजार के समीप मंगलवार सुबह एचआरटीसी बस खराब हो गई। इस वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बस पठानकोट से भरमौर जा रही थी। मगर बनीखेत बाजार के समीप तकनीकी खराबी आने से रूक गई। इसके बाद बनीखेत अड्डे से मेकेनिकों की टीम मौके पर पहुंची और बस को दुरुस्त कर आगामी रूट पर भेजा। हालांकि बस खराब होने से यात्रियों को एक घंटा इंतजार करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार बस पठानकोट से भरमौर के लिए जा रही थी। मगर बनीखेत बाजार में बस में अचानक खराब हो गई। यात्री वीरेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, रहमल अली, चांजो देवी, मनीष कुमार, करण सिंह, गौरव कुमार, रीना देवी, अनमोल और पुष्पा देवी का कहना है कि बस खराब होने से उन्हें काफी देर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एचआरटीसी सुरक्षित और आरामदायक सफर के दावे करती है। मगर सरकार की बसें बीच रास्ते में खराब हो रही है। निगम रूटों पर पुरानी बसें चला रहा है। इस वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जिले के विभिन्न रूटों के लिए नई बसों की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

बनीखेत अड्डा इंचार्ज मान सिंह का कहना है कि बस में तकनीकी खराबी आई थी। उन्होंने कहा कि इसे दुरुस्त करके आगे के रूट पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें