फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नरेंद्र ठाकुर को भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष की कमान

Sun, 28 Sep 2025 04:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष की कमान वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेंद्र ठाकुर को सौंपी गई है। उनकी ताजपोशी से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने उनके कंधों पर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
विज्ञापन

जिले के किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इसके लिए सरकार व प्रशासन के समक्ष भी उनकी समस्याओं को उठाया जाएगा। पार्टी को मजबूत करने के लिए किसानों को अधिक संख्या में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह प्रदेश व जिले की कार्यकारिणी में रह चुके हैं। उन्होंने अपनी ताजपोशी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें