चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में केंद्रीय छात्र परिषद का गठन किया गया। इसमें दीवांक्षी को अध्यक्ष, कृतांजलि ठाकुर को उपाध्यक्ष, अक्षय कुमार को सचिव और सुनील कुमार को सह सचिव मनोनीत किया। महाविद्यालय के अन्य नामांकित सदस्यों में महक कुकरेजा, सक्षम शर्मा, मोक्ष महाजन, शिल्पा, संजय, ऋतिक कुमार, सुहानी चौधरी, आयुषी वर्मा, तमन्ना ठाकुर, प्रज्वल प्रणेश धीमान, जतिन, महक कुमारी, नितिका, मेघा नंदा, काव्य चड्ढा, आदित्य ठाकुर और देविंदर कुमार शामिल हैं। स्नात्कोत्तर कक्षाओं (एमए, एमकॉम, एमसीए, एमबीए और पीजीडीसीए) से कविता, गीतांशु कैला, दीक्षा शर्मा, अनिशा, अनामिका, गौरव ठाकुर, रोहित वर्मा, अनीता कुमारी, ओम प्रकाश, नमिता देवी, शांता, श्रेया कपूर, विनोद कुमार, मीनाक्षी और काजल को सदस्य मनोनीत किया है। महाविद्यालय केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्यों प्रो. राकेश राठौर, प्रो. परविंदर कुमार, डॉ. मनेश वर्मा, प्रो. अविनाश, डॉ. संतोष कुमार, प्रो. नवनीत सिंह और रविंद्र सिंह द्वारा यह मनोनयन प्रक्रिया संपन्न की गई।