नगर पंचायत चुवाड़ी को डेढ़ साल बाद मिला स्थायी सचिव
प्रतिनियुक्ति के सहारे चल रहा था काम
सप्ताह में एक-दो दिन आते थे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। नगर पंचायत चुवाड़ी को आखिरकार डेढ़ साल बाद स्थायी सचिव मिल गया है। इस पद पर लंबे समय से किसी की स्थायी नियुक्ति नहीं हो पाई थी और कार्यकाल प्रतिनियुक्ति के माध्यम से चल रहा था। अधिकारी सप्ताह में सिर्फ एक या दो दिन ही कार्यालय आते थे। इससे स्थानीय लोगों को जरूरी कार्यों के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे न सिर्फ आमजन को परेशानी हो रही थी बल्कि नगर पंचायत के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे थे।
स्थायी सचिव की नियुक्ति से अब लोगों को उम्मीद है कि कार्यालय में नियमित कार्य होंगे और विकास कार्यों में तेजी आएगी। नगर पंचायत के सचिव आदित्य चौहान ने बताया कि एक क्लर्क की तैनाती को लेकर भी उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा है।