फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हाई कोर्ट में अब 23 को होगी आरोपियों की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चुराह की सनवाल पंचायत में सवा करोड़ से खरीदे गए सेब पौधों के मामले में आरोपियों की उच्च न्यायालय में 23 जून को सुनवाई होगी। सोमवार को उच्च न्यायालय में जहां पुलिस ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत की तो वहीं आरोपियों के वकीलों ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका बढ़ाने की पैरवी की। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई 23 जून को निर्धारित की है। अब पुलिस और आरोपियाें को दोबारा से उच्च न्यायालय में पेश होना होगा। सेब पौधों की खरीद-फरोख्त में हुई गड़बड़ी का यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। सवा करोड़ से जहां 48,000 सेब के पौधे लगाए जाने थे, वहीं धरातल पर मात्र 19,000 पौधे ही लगे हुए मिले। उन्हें लगाने के लिए भी उद्यान विभाग के तय मानकों को पूरा नहीं किया गया है। ऐसे में इस मामले में पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर पंचायत अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी अदालत ने अग्रिम जमानत लेकर बचते फिर रहे हैं। अब 23 जून को होने वाली सुनवाई पर न्यायालय अगला फैसला सुनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें