फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिजली गिरने से बिजली गिरने से 25 भेड़-बकरियों की मौत

Wed, 25 Jan 2023 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत(चंबा)

सार

बिजली गिरने से बुधवार दोपहर 12:00 बजे 25 भेड़-बकरियों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हुई हैं। प्रभावित भेड़पालक की पहचान कर्म सिंह पुत्र दयाला निवासी गांव मांजू तहसील चुराह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में  बिजली गिरने से बुधवार दोपहर 12:00 बजे 25 भेड़-बकरियों की मौत हो गई, जबकि चार जख्मी हुई हैं। प्रभावित भेड़पालक की पहचान कर्म सिंह पुत्र दयाला निवासी गांव मांजू तहसील चुराह के रूप में हुई है। बनीखेत के वार्ड 15 के पार्षद पवन टंडन ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन, पशुपालन विभाग और पुलिस को दी।

विज्ञापन


राजस्व विभाग की ओर से हलका पटवारी ने क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का आकलन किया। पशुपालन विभाग और पुलिस टीम भी मौके पर रवाना हुई है। कर्म सिंह अपनी भेड़-बकरियों के साथ ग्राम पंचायत चूहन के तहत बुहाणा में ठहरा था। बिजली गिरने से उसकी 25 भेड़-बकरियों की मौत हो गई और चार घायल हुई हैं। पार्षद पवन टंडन ने हरसंभव सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें