फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिढकुंड में व्यक्ति की हत्या के मामले में जल्द उठ सकता है पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सिढ़कुंड क्षेत्र में हत्याकांड के मामले में पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच गई है। रविवार को पुलिस ने मामले से जुड़े कई लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का संयुक्त रूप से मुआयना किया।
विज्ञापन

हालांकि शक के आधार पर बुलाए गए सभी लोगों को बाद में छोड़ दिया गया है। वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्याकांड से जुड़े कई साक्ष्य उनके हाथ लग चुके हैं। अब पुलिस मामले से जुड़ी कड़ियों को जोड़कर उसे सुलझाने में लगी है।
रविवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। जानकारी अनुसार ज्ञान चंद पुत्र चमारू राम निवासी सिढ़कुंड एनएच मंडल चंबा के तहत होने वाले निर्माण कार्य में मिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार देर रात चंबा से ज्ञान चंद घर जा रहा था। मगर घर से महज 100 मीटर की दूरी पर उसका शव बरामद किया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक एक माह बाद घर जा रहे ज्ञान चंद ने कई दुकानदारों को पैसे उधार दिए थे। इसके बाद ही वह घर को निकला था। लेकिन, किसी ने रंजिश के कारण उसे घर पहुंचने से पहले ही मौत के घाट उतार दिया।
हालांकि पुलिस जल्द ही हत्या करने वालों के चेहरों से पर्दा उठाने का दावा कर रही है। एएसपी चंबा रमन शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें