फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हत्यारोपी मां-बेटे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे

Tue, 25 Nov 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर के घरेड़ गांव में जमीन विवाद के चलते पड़ोसी संजीव कुमार (31) की हत्या करने के आरोपी लक्की कुमार और उसकी माता झुणको देवी अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिए हैं। पुलिस अब आरोपियों को लेकर घटनास्थल का मुआयना करेगी। जिस डंडे से हमला किया था, उसे बरामद करने के भी पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को संजीव कुमार का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि पांच दिन की रिमांड अवधि के दौरान पुलिस दल सबूतों को इकट्ठा करने के लिए आरोपियों को साथ लेकर घटनास्थल जाएगा। इसमें कुछ साक्ष्य फोरेंसिक की टीम ने भी जुटाए हैं।
उल्लेखनीय है कि भरमौर के घरेड़ गांव में चार दिन पहले जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल संजीव कुमार (31) पुत्र केवल चौहान ने टांडा में दम तोड़ दिया था। हत्या के आरोपी मां और बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें