फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दिसंबर में होंगे नगर परिषद डलहौजी के चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर में होंगे नगर परिषद डलहौजी के चुनाव
विज्ञापन

प्रशासन ने तैयारियां की शुरू, नौ वार्डों में होंगे चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में नगर परिषद के चुनाव का बिगुल बज गया है। नगर परिषद में इस वर्ष दिसंबर में चुनाव होने हैं। डलहौजी नगर परिषद के नौ वार्डों में होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर परिषद को वार्डों में विभाजित करने और प्रत्येक वार्ड की सीमा निर्धारित करने के प्रस्तावों के प्रकाशन की सूचना जारी कर दी है। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने इस संबंध में सूचना जारी करते हुए बताया कि नगर परिषद डलहौजी को वार्डों में विभाजित करने और प्रत्येक वार्ड की सीमा निर्धारित करने के प्रस्ताव नौ जून तक कार्यालय अवधि के दौरान उपायुक्त कार्यालय चंबा तथा संबंधित नगर परिषद के कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन


इस बार डलहौजी नगर परिषद के नौ वार्डों को पुनर्सीमांकित किया गया है। पहले जो वार्ड एक बकरोटा हुआ करता था, अब उसके दो वार्ड बना दिए हैं। वार्ड एक को अपर बकरोटा और वार्ड दो को लोअर बकरोटा का नाम दिया है। वार्ड दो लोहली को अब वार्ड तीन का नाम दिया है। पहले वार्ड तीन जीपीओ हुआ करता था। वार्ड चार को अब मोती टिब्बा का नाम दिया है जो कि पहले अपर सदर बाजार के नाम से जाना जाता था। वार्ड पांच को जीपीओ का नाम दिया है। यह वार्ड पहले सदर बाजार (कोर्ट रोड) के नाम से जानना जाता था। वार्ड छह को सदर बाजार का नाम दिया है। पहले इस वार्ड को कथलग के नाम से जाना जाता था। वार्ड सात को कॉन्वेंट का नाम दिया है और पहले भी यह कॉन्वेंट वार्ड ही था। वार्ड आठ को कथलग का नाम दिया है जो पहले मोती टिब्बा के नाम से जाना जाता था। वार्ड नौ को डलहौजी का नाम दिया है जो पहले बस अड्डा के नाम से जाना जाता था। इस बार इन सभी वार्डों में क्षेत्रों को अलग तरह से बांटा है। आने वाले दिनों में इस को लेकर लोग कितनी आपत्तियां दायर करते हैं, यह देखने की बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें