फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुकेश अग्निहोत्री को भाया जोत की बर्फी का स्वाद

Sun, 20 Sep 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा से लौटते समय जोत में रुके उपमुख्यमंत्री, स्थानीय लोगों ने कराया पारंपरिक मिठाई का स्वाद
विज्ञापन

पर्यटन स्थल की पहचान से आगे बढ़ी जोत की बर्फी, बाहर से आने वाले भी ले जाते हैं साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा प्रवास से लौटते समय उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का काफिला जोत में कुछ देर रुका तो स्थानीय लोगों ने उन्हें चंबा की पारंपरिक बर्फी का स्वाद चखाया। स्थानीय लोगों ने उन्हें जोत की बर्फी की खासियत बताई और इसके स्थानीय स्वाद से रूबरू करवाया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने बर्फी का स्वाद लिया।
जोत पर्यटन स्थल के साथ अपनी पारंपरिक बर्फी के लिए भी खास पहचान रखता है। यहां आने वाले पर्यटक अक्सर बर्फी अपने साथ लेकर जाते हैं। स्थानीय स्तर पर प्रसिद्ध इस मिठाई की मांग चंबा के बाहर भी है। समय के साथ दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद को देखते हुए बर्फी की अलग-अलग किस्में भी तैयार करनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री के ठहराव के दौरान स्थानीय लोगों ने चंबा की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। मौके पर सदर विधायक नीरज नैय्यर, उनकी पत्नी भारती नैय्यर और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

जोत की प्राकृतिक खूबसूरती के साथ यहां की पारंपरिक बर्फी भी पर्यटकों के आकर्षण का हिस्सा बन चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे उत्पाद चंबा की अलग पहचान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें