खज्जियार (चंबा)। झील मैदान में कीचड़ भरने से सैलानियों को आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। मैदान में फिसलन हो गई है जिसमें सैलानी फिसल रहे हैं। वहां कारोबार करने वाले सभी लोग परेशान हैं।
मैदान दिखने में भले ही हरा भरा दिख रहा है लेकिन, उसमें नमी इतनी अधिक है कि पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। सैलानी इस मैदान में परिवार संग बैठकर कुदरत की हसीन वादियों का लुत्फ उठाते हैं लेकिन मौजूदा समय में वहां बैठना भी संभव नहीं है। लोगों में हरीश कुमार, चमन सिंह, योगराज, केवल, देसराज और सोनू ने बताया कि बारिश के कारण उनका कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। झील मैदान में नमी की वजह से कीचड़ और फिसलन हो चुकी है। धूप खिलने के बाद ही वहां हालात सामान्य हो पाएंगे। संवाद