फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़कों पर पहाड़... कंधों पर जिंदगी

Fri, 05 Sep 2025 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के चुराह उपमंडल में पहाड़ टूटकर सड़कों पर आ गिरे हैं और जिंदगी अब कंधों पर आकर टिक गई है। ग्राम पंचायत करेरी के गांव खजरी की बीमार 38 वर्षीय सकीना पत्नी शमशुदीन को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को पहाड़ सा संघर्ष करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सकीना शरीर में सूजन की समस्या से पीड़ित हो गईं। गांव की मुख्य सड़क पर भूस्खलन होने के कारण ग्रामीणों के लिए उसे चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाना मुश्किल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने चर्चा की और चारपाई का सहारा लेकर कल्हेल के लिए पैदल ही निकल पड़े, जहां से वे बस के जरिये बीमार महिला को अस्पताल पहुंचा सकते थे। यह 15 किलोमीटर का सफर आसान नहीं था, जगह-जगह पहाड़ दरके थे और मलबा सड़कों पर था। 30 लोगों ने बारी-बारी कंधों पर चारपाई के साथ महिला को उठाया और लंबे संघर्ष के बाद वे कल्हेल पहुंचे। यहां से बस के जरिये महिला को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दाखिल कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि लोक निर्माण विभाग समय रहते सड़क को बहाल कर देता तो उन्हें यह कष्ट झेलना न पड़ता।
15 दिन से सड़क ठप, राशन तक पहुंचना मुश्किल
ग्रामीण यासीन, अयूब खान, क्यूम खान, रोशनदीन, जमीत खान, अमन सिंह और शमशदीन ने बताया कि कल्हेल-बंजली-रैला सड़क पिछले 15 दिन से बंद है। कई जगह तो सड़क का नामोनिशान तक मिट चुका है। हालात यह हैं कि ग्रामीणों को राशन तक नहीं मिल पा रहा। सरकारी डिपो तक सप्लाई नहीं पहुंच रही और दुकानों का स्टॉक भी खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

सड़क बहाली की उठी मांग
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बंद होना अब जीवन और मौत का प्रश्न बन चुका है। महिला को चारपाई पर उठाकर अस्पताल तक ले जाना इसका जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि प्राथमिकता के आधार पर सड़क को जल्द बहाल किया जाए, ताकि ग्रामीणों को इस कठिनाई से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें