चंबा। मोहल्ला माई का बाग के व्यक्ति ने तीन लोगों पर रास्ता रोककर प्लास्टिक की पाइप से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस में तीनों लोगों के खिलाफ शिकायत सौंपी हैं। पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि 4 सितंबर को वह निजी काम के लिए बाजार आए थे और घर लौट रहे थे। रात करीब 1:00 बजे जब वह हेलिपैड के नीचे सड़क पर पहुंचे तो सुनील कुमार, कार्तिक और कनव ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान सुनील कुमार और कनव ने उन्हें प्लास्टिक की पाइप से पीटना शुरू कर दिया। इतने पर भी उनका दिल न भरा तो उन्हाेंने उसे स्कूटर में बिठाकर अपने घर पहुंचा कर कमरे में बंद कर दिया और मारपीट की गई। इसके बाद वे अपनी कार में बिठाकर उन्हें हेलिपैड के पास छोड़ गए। घायलावस्था में वह घर पहुंचा और तीनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर बयान कलमबद्ध किए जाएंगे।