फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डंपिंग साइट में कूड़े का पहाड़, गुस्साए लोगों ने रोकीं गाड़ियां

Wed, 18 Dec 2024 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
कूड़ा संयंत्र के बाहर रात के समय खड़ीं कूड़े से भरीं गाड़ियां। संवाद
विज्ञापन
चंबा। कुंराह स्थित डपिंग साइट में कूड़े का पहाड़ बनने से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा है। उन्होंने नगर परिषद की कचरे से भरी गाड़ियों को रोकते हुए यहां कचरा फेंकने का विरोध किया। उनका कहना है कि कूड़ा बढ़ने से यहां आसपास रहने वाले लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। लोगों ने पहले भी इस मुद्दे पर विरोध जताया था, क्योंकि घरों और खेतों में गंदगी घुसने से स्थानीय जीवन प्रभावित हो रहा है और खेतों में काम करना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को चंबा शहर से कचरा लेकर कुंराह पहुंचीं नगर परिषद की गाड़ियों को ग्रामीणों ने रोक लिया। बुधवार को भी कचरा लेकर आई गाड़ियां काफी देर तक खड़ीं रहीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले से पड़े कचरे के पहाड़ को हटाया जाए, ताकि गंदगी कम हो सके। नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि कचरा फेंकने के लिए एक नया स्थान चुना जाएगा और जल्द ही वहां से कचरे को हटाया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और गाड़ियों को कचरा फेंकने की अनुमति दी।
11 वार्डाें का फेंका जाता है कूड़ा
चंबा शहर के 11 वार्डों से निकलने वाला कचरा कुंराह कूड़ा संयंत्र में फेंका जाता है लेकिन, अब वहां कचरे के ढेर इतने बढ़ गए हैं कि कचरा डालने के लिए भी जगह नहीं बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से इस समस्या को जल्द हल करने की कोशिश की जा रही है। कचरा डालने के लिए नए स्थानों की तलाश और नई व्यवस्था बनाई जा रही है।
दलीप कुमार, कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें