फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने पर वसूला 17, 800 रुपये जुर्माना

Tue, 15 Dec 2015 07:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। पुलिस की ओर से रोजाना मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए जा रहे हैं। इन चालानों में पुलिस हजारों रुपये जुर्माना भी वसूल कर रही है। शनिवार को पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ  कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए। इस दौरान पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 76 चालान किए। साथ ही 17 हजार 800 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन



 डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के  खिलाफ विशेष अभियान छेड़ा हुआ है। इस अभियान के तहत रोजाना विभिन्न स्थानों पर पुलिस की ओर से नाके बंदी की जा रही है। इसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे जा रहे हैं।

 
उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से चलाए गए इस अभियान से शहर में यातायात व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। इसके अलावा सात चालान कोटपा के तहत भी किए गए। इसमें पुलिस ने 700 रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें