खैरी थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार समय साढ़े ग्यारह बजे जब पुलिस पार्टी मुख्य आरक्षी करतार सिंह के नेेतृत्व में जीरो प्वाइंट ब्रंगाल के पास ट्रैफिक चेकिंग कर रही थी तो उसी दौरान रोशन लाल पुत्र भीम सिंह निवासी वार्ड नंबर 259ए 6 नियर कैनरा बैंक उत्तम नगर और डीके मोहन गार्डन एसओ वेस्ट दिल्ली की तलाशी ली गई तो उनके पास से करीब 902 ग्राम चरस बरामद की की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।