यातायात नियमों का उल्लंघन और कोटपा अधिनियम के तहत चंबा पुलिस ने चालान काटे। इनमें से वाहन नियम उल्लंघन करने वाले 58 वाहन चालकों से 15 हजार 7 00 और सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने के आरोप में तीन व्यक्तियों से 200-200 रुपये कुल छह सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
इस मौके पर पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कई लोगों को चेतावनी भी दी। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि वाहन नियमों का उल्लंघन, कोटपा अधिनियम का अवहेलना कानून के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आते हैं। लिहाजा इन अनियमितताओं को रोकने के जो मुहिम छेड़ी गई है। उसे आगामी समय में भी जारी रखा जाएगा।