फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भोजपत्र के अवैध कटान मामले में और लोग भी लिए जाएंगे हिरासत में

Wed, 17 Apr 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपत्र के अवैध कटान मामले में और लोग भी लिए जाएंगे हिरासत में
विज्ञापन

वन विभाग की गिरफ्त में आए आरोपियों ने किया है कुछ अन्य लोगों के नामों का खुलासा
आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें दे रहीं दबिश, चीन-तिब्बत में होती है भोजपत्र की सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भोज पत्र के अवैध कटान मामले में वन विभाग और लोगों को हिरासत में लेने की तैयारी में है।
मामले में पकड़े गए आरोपियों ने विभागीय जांच टीम को कुछ लोगों के नाम बताए हैं। इन्हें पकड़ने के लिए विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। विभाग ने इस मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी की अगुवाई में छह सदस्यीय टीम गठित की है। यह टीम उन सभी ठिकानों में दबिश दे रही है, जहां इस मामले के तार जुड़े हो सकते हैं। उन जंगलों में भी टीम जांच कर रही है, जहां भोज पत्र के पेड़ों की छालों को अवैध रूप से उतारा गया है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों ने खुलासा किया है कि चंबा के जंगलों से अवैध रूप से भोज पत्र को निकालकर चीन और तिब्बत में बेचा जा रहा था। यहां इसकी मुंह मांगी कीमत वसूली जा रही है। चीन में धार्मिक कार्यों में भोज पत्र को काफी पवित्र माना जाता है। इसलिए हर पवित्र कार्य में इसका इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर गोंपा में इसके इस्तेमाल की डिमांड अधिक है। ऐसे में स्थानीय लोग नेपालियों के साथ मिलकर चंबा के जंगलों से अवैध रूप से भोज पत्र निकालने का कारोबार कर रहे थे। वन विभाग चंबा मैपल के अवैध कटान में भी बड़ा खुलासा कर चुका है। इसमें विभाग ने दूसरे राज्य में जाकर भी तस्कर पकड़े थे। ऐसे में अब विभाग भोज पत्र मामले में गंभीरता से जांच कर रहा है। उधर, वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि भोज पत्र मामले में विभागीय जांच टीम पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। इस मामले से जुड़े सभी लोगों को विभाग बेनकाब करेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें