फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जन्द्रीघाट रोड पर बनेगी आधुनिक पार्किंग और मार्केट

Thu, 02 Jul 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में डलहौजी के जंद्रीघाट में निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम। जागरूक पाठक
विज्ञापन
नगर परिषद डलहौजी ने शुरू की सर्वे की तैयारी, टीम ने किया भूमि का सर्वेक्षण
विज्ञापन

पार्किंग की तलाश में भटकने वाले वाहन चालकों को राहत मिलने की जगी उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में अब पार्किंग की तलाश में भटकने वाले वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
जन्द्रीघाट रोड पर बहुमंजिला पार्किंग और आधुनिक मार्केट के प्रस्ताव को जमीन पर उतारने की दिशा में नगर परिषद ने सर्वे शुरू कर विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी शुरू कर दी है। बढ़ते पर्यटन और वाहनों के दबाव को देखते हुए नगर परिषद ने शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। वीरवार को जन्द्रीघाट रोड पर प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग और आधुनिक मार्केट के निर्माण को लेकर संयुक्त भूमि सर्वेक्षण किया गया।
नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल की उपस्थिति में तकनीकी टीम ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर भूमि की पैमाइश की। पार्किंग और व्यावसायिक परिसर के निर्माण की संभावनाओं का आकलन किया।
विज्ञापन

सर्वेक्षण के दौरान नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज चड्ढा, वार्ड पार्षद तिलक राज और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने स्थल का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था, भूमि की उपलब्धता और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। नगर परिषद का मानना है कि परियोजना के पूरा होने के बाद डलहौजी में पार्किंग की समस्या में काफी राहत मिलेगी। पर्यटकों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित पार्किंग उपलब्ध होने से पर्यटन गतिविधियों को भी नया बढ़ावा मिलेगा। प्रस्तावित आधुनिक मार्केट स्थानीय व्यापारियों के लिए बेहतर व्यावसायिक अवसर प्रदान करेगी। स्थानीय लोगों ने भी नगर परिषद की इस पहल का स्वागत किया। उनका कहना है कि जन्द्रीघाट रोड पर पार्किंग और आधुनिक मार्केट बनने से क्षेत्र का सुनियोजित विकास होगा, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र ही उच्च अधिकारियों और सरकार को भेजी जाएगी। आवश्यक स्वीकृतियां और बजट प्राप्त होने के बाद परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें