फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विधायक ने किया किहार अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल किहार का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। विधायक ने बीएमओ डॉ. मनोज ठाकुर को स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय ठाकुर भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ समय पहले नागरिक अस्पताल किहार में केवल एक ही चिकित्सक कार्यरत था। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उस दौरान विधायक ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी थी कि यदि रिक्त चिकित्सक के पद शीघ्र नहीं भरे गए तो वह समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। विधायक ने किहार, डियुर समेत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग उठाई जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें