फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विधायक डॉ. जनक ने किया एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ

Sat, 28 Feb 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
भरमौर में एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ करते विधायक डॉ. जनक राज।
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। ब्लॉक स्तरीय सर्वाइकिल कैंसर विरोधी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ विधायक डॉ. जनकराज ने किया। उन्होंने शनिवार को केंद्र सरकार के अभियान को किशोरियों के लिए संजीवनी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एचपीवी का समय पर टीका लगने से महिलाओं को इस कैंसर से बचाया जा सकता है। इसके लिए सरकार की तरफ से 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकीं किशोरियों को यह टीका मुफ्त लगाया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के सभी परिवारों से आग्रह किया है कि वे पात्र बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करें। भरमौर विधानसभा क्षेत्र में ऐसी कोई भी किशोरी टीके से वंचित नहीं रहनी चाहिए जो 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी है। लोगों को टीकाकरण के बारे में जागरूक भी करें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें