चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. हंसराज पाॅक्सो एक्ट मामले में बुधवार को विशेष न्यायाधीश (सेशन जज) के समक्ष पेश हुए। पीड़ित बीमारी के चलते न्यायालय में पेश नहीं हो सकीं।
बहरहाल, अब न्यायालय ने मामले की सुनवाई के लिए 19 जून की तारीख दी है। यह मामला चुराह की एक युवती की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद सामने आया था। युवती ने आरोप लगाया कि नाबालिग अवस्था में बहला-फुसलाकर उसका यौन शोषण किया गया।
सात नवंबर को महिला थाना चंबा में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में चुराह विधायक पर एफआईआर दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी की आशंका के चलते विधायक ने 10 नवंबर को अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। अदालत ने 11 नवंबर को उन्हें अंतरिम अग्रिम जमानत दी थी। यह 22 नवंबर तक प्रभावी रही। इस अवधि में पुलिस जांच जारी रही। अदालत के निर्देशों के अनुसार विधायक ने पूछताछ में सहयोग किया। बुधवार को एक बार फिर न्यायालय में विधायक पेशी के लिए पहुंचे। आरोप लगाने वाली युवती नहीं पहुंचीं। मामले में अब एक बार फिर से न्यायालय ने युवती के बयान दर्ज करने ले लिए अगली तिथि दी है। संवाद