फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कहां ठिकाने लगाया जा रहा कचरा, नहीं पता

विज्ञापन
चंबा गाड़ी में बोरे में भरकर रखा गया कूड़ा
विज्ञापन
चंबा। शहर में गाड़ियों में कचरा भरकर कहां ठिकाने लगाया जा रहा है, यह लोगों के लिए अभी तक एक पहेली बनी हुई है। इसका जवाब न तो प्रशासन के पास है और न ही नगर परिषद इसका जवाब दे रही है। उन्हें भी यह पता नहीं है कि आखिरकार सफाई ठेकेदार शहर से निकलने वाले कचरे को कहां ठिकाने लगा रहे हैं। शहर के आसपास के गांवों में जहां पहले सिर्फ हरियाली दिखाई देती थी, अब वहां पर कचरे की गंदगी नजर आ रही है। लोगों का यह भी कहना है कि रात के अंधेरे में कचरे की गाड़ियों को यहां खाली किया जा रहा है लेकिन हैरानी इस बात की है कि पर्यावरण को हो रहे नुकसान को लेकर न तो प्रशासन कोई ठोस कदम उठा रहा है और न ही अन्य सरकारी विभाग इसमें गंभीरता दिखा रहे हैं। यही वजह है कि सफाई ठेकेदार मनमानी करके शहर का कचरा जहां मन कर रहा है, वहां ठिकाने लगा रहे हैं।
विज्ञापन


कुरांह कूड़ा संयंत्र लंबे समय से बंद पड़ा है। स्थानीय लोगों ने वहां संयंत्र संचालित करने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। दूसरी तरफ मरेड़ी में शुरू किया गया कूड़ा संयंत्र भी दम तोड़ चुका है। ऐसे में यह एक रहस्य बना हुआ है कि रोजाना शहर से निकलने वाले कचरे को कहां ठिकाने लगाया जा रहा है। सुबह सफाई कर्मी कचरा इकट्ठा करके गाड़ियों में भर देते हैं। उसके बाद चालक इन गाड़ियों को भरमौर चौक, करियां या तत्वानी के पास खड़ा कर देते हैं। रात होने तक कचरे से भरी गाड़ियां वहां खड़ी रहती हैं। लेकिन अगली सुबह गाड़ियां खाली हो चुकी होती हैं। ऐसे में यह बहुत बड़ा सवाल है कि आखिरकार रात को कचरा कहां ठिकाने लगाया जा रहा है।
पीसीबी के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि खुले में कचरा फेंकने को लेकर नगर परिषद को जुर्माना लगाया गया है। कुछ दिन पहले भी नप को नोटिस जारी किया गया है। यदि यह कारगुजारी बंद नहीं हुई तो ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि कूड़ा संयंत्र संचालित करने के लिए उचित स्थान की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें