फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी में पार्क बाइक, स्कूटर शरारतीतत्वों ने जलाए

Tue, 02 May 2023 09:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी(चंबा)। विकास खंड सलूणी के धाई मोड़ के पास सड़क किनारे पार्क स्कूटर और बाइक को शरारती तत्वों ने जलाकर राख कर दिया। यह घटना सोमवार मध्यरात्रि की बताई जा रही है। सुबह वाहन मालिकों ने जब वाहनों को राख में तब्दील देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अपने स्तर पर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सलूणी क्षेत्र में शरारती तत्वों की ओर से दोपहिया वाहनों को आग के हवाले किया जा रहा है। इतना ही नहीं कई वाहनों से तेल चुराकर उन्हें क्षतिग्रस्त करने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके अभी तक ये शरारती तत्व पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे हैं। लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें