तुनूहट्टी के पास सड़क पर पलटी सेना की स्कूल वैन।संवाद
- फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। डलहौजी से बकलोह के लिए 20 के करीब स्कूली बच्चों को लेकर जा रही सैन्य स्कूल की वैन नैनीखड्ड के पास एनएच पर बीचोंबीच पलट गई। इससे तीन बच्चों को चोंटे लगीं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पठानकोट स्थित सैन्य अस्पताल के लिए ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य में सैन्य जवानों की मदद की।
डलहौजी में आयोजित ग्रीष्मकालीन एडवेंचर शिविर में पहुंचे स्कूली बच्चों को लेकर वैन डलहौजी से बकलोह को जा रही थी। सुबह करीब 9:30 बजे पर नैनीखड्ड के पास ब्रेक फेल हो गई। चालक ने गाड़ी को एनएच के बीचोंबीच ब्रेक लगाने की कोशिश की। लेकिन वैन अनियंत्रित हो एनएच पर ही पलट गई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। देखते ही देखते एनएच पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। वैन के पलटने से तीन बच्चों को चोटें आई। उन्हें सेना के जवान अपने साथ पठानकोट स्थित अस्पताल ले गए। पुलिस में मामला दर्ज नहीं किया गया।
पुलिस उप अधीक्षक डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि एनएच पर सैन्य स्कूल वैन पलटी है। इस कारण तीन बच्चों को चोट लगी। सैन्य अधिकारी बच्चों को लेकर सैन्य अस्पताल के लिए रवाना हुए हैं।
तुनूहट्टी के पास सड़क पर पलटी सेना की स्कूल वैन को देखते लोग।संवाद- फोटो : Chamba