चंबा। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कियाणी में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गेशू बख्शी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। पंचायत प्रधान सरिता कोपड़ा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। स्कूल की मुख्याध्यापिका आशा कुमारी ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इसके बाद स्कूल परिसर में निपुण मेले का भी आयोजन किया गया।
मुख्याध्यापिका ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों की जानकारी साझा की। अव्वल रहे विद्यार्थियों में जीविका, गुनगुन, रिशव, राधिका कुमारी, वंशिका दर्पण, निमिता, इपशिता, मोहम्मद मुदस्सिर, काव्या शर्मा को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने स्कूली विद्यार्थियों की प्रशंसा की और इसी तरह पढ़ाई और खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। संवाद