फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के उत्थान के लिए शिक्षा स्तर का योगदान महत्वपूर्ण : नीरज

Tue, 23 Jan 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
आदर्श कन्या वरिष्ठमाध्यमिक पाठशाला चंबा में सालाना समारोह बतौर ​मुख्याति​थि पहुंचे सदर विधायक न
विज्ञापन
चंबा। सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि समाज के उत्थान में शिक्षण संस्थानों और बेहतर शिक्षा स्तर का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन

विधायक राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बुनियादी स्तर पर गुणात्मक और आधुनिक शिक्षा सुविधा घर-द्वार उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वे स्कूल की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। बच्चों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करें। उन्होंने शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। समारोह में स्कूली छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब समां बांधा। इससे पूर्व प्रधानाचार्य विकास महाजन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। उन्हें शाल-टोपी एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें