चंबा। राजपूत सभा चंबा की ओर से मिंजर मेले में आयोजित होने वाली शोभायात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए शनिवार को दो अहम बैठकें होंगी। इनमें सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी और राजपूत समाज के प्रमुख सदस्य भाग लेंगे। सभा की पहली बैठक दोपहर 3:00 बजे सैली गांव में होगी। इसका आयोजन राजपूत सभा चंबा के महासचिव राजकुमार ठाकुर के निवास पर किया जाएगा। आयोजन का संपूर्ण प्रबंधन स्वयं महासचिव की ओर से किया जाएगा। बैठक में शोभायात्रा की प्रारंभिक तैयारियों पर चर्चा होगी।
दूसरी बैठक शाम 5:00 बजे मैहला स्थित जल शक्ति विभाग के गेस्ट हाउस में होगी। इसका आयोजन सभा के एडवाइजर मनीष सिंह जम्वाल की देखरेख में किया जाएगा। इस सत्र में शोभायात्रा की रूपरेखा, सजावट, वेशभूषा और समाज की भागीदारी को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श होगा।