फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनिरीक्षक गोविंद पाल और मुख्य आरक्षी हेमराज सर्वश्रेष्ठ अन्वेषण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस थाना सदर चंबा मे तैनात उपनिरीक्षक गोविंद पाल तथा पुलिस चौकी शहर डलहौजी में तैनात मुख्य आरक्षी हेमराज को सर्वश्रेष्ठ अन्वेषण अधिकारी घोषित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उपनिरीक्षक गोविंद पाल और मुख्य आरक्षी हेमराज को उनके दिसंबर माह में अन्वेषण के क्षेत्र में किए गए बेहतरीन कार्यों का मूल्यांकन करते हुए सर्वश्रेष्ठ अन्वेषण अधिकारी चुना गया है।
विज्ञापन

इसे पूर्व पुलिस लाइन बारगाह में बुधवार को जिला स्तरीय अपराध बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अरूल कुमार ने की। बैठक में जिला के विभिन्न थानों व चौकियों के प्रभारियों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। जिसके समाधान को लेकर पुलिस अधीक्षक ने जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को आदेश जारी किए कि वे अपने थाना के तहत आने वाले क्षेत्र के लोगों की शिकायतों का निपटारा समय पर करें। लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएं और लोगों का पुलिस के ऊपर विश्वास न टूटने दें।
जिला स्तरीय अपराध बैठक के बाद पुलिस अधीक्षक की अगुुवाई में पुलिस लाइन में एक किलो 70 ग्राम चरस को जलाकर नष्ट किया गया। यह चरस जिला के विभिन्न थानों के तहत पकड़ी गई थी। चरस जलाकर लोगों को नशे की लत से दूर रहने का संदेश दिया गया। साथ ही नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें