फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवंटन से पहले ही प्रत्याशी ने गांव में लगा दिए ताला चाबी वाले पोस्टर

Wed, 06 Jan 2021 12:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में नामांकन वापसी और चुनाव चिह्न मिलने से पहले ही भरमौर विस क्षेत्र के एक प्रत्याशी ने अपना चुनाव चिह्न फाइनल कर बाकायदा पोस्टर तैयार कर दीवारों पर चस्पां दिए। इसका पता चलते ही प्रशासन की ओर से प्रत्याशी को शो कॉज नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के बारे में निर्देशित किया गया है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विस क्षेत्र भरमौर के तहत आती ग्राम पंचायत पूलन से पंचायत प्रधान पद के लिए प्रत्याशी के लिए उतरे एक प्रत्याशी ने नामांकन छंटनी से पूर्व ही अपना चुनाव चिह्न निर्धारित करते हुए पोस्टर भी छपवा कर अपने क्षेत्र में चस्पां दिए। दूसरी तरफ चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चार जनवरी को नामांकन की छंटनी प्रक्रिया के लिए निर्धारित किया गया।

इसी क्रम में अब छह जनवरी को नामांकन वापसी और चुनाव चिह्न प्रदान करने के लिए निर्धारित किया गया है। बावजूद इसके भरमौर के एक प्रत्याशी ने चुनाव चिह्न के पोस्टर बनवा कर चस्पां दिए। इसकी शिकायत ऑनलाइन राज्य निर्वाचन आयोग, जिलाधीश चंबा के पास भी पहुंची।
विज्ञापन


इसकी जांच का जिम्मा एडीएम चंबा की ओर से बीडीओ भरमौर को सौंपा गया है। एडीएम चंबा मुकेश रेस्पवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर बीडीओ भरमौर को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। प्रत्याशी को शो कॉज नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं।  

बीडीओ भरमौर अनिल ने बताया कि उन्हें जिला प्रशासन से जांच का जिम्मा सौंपा गया। जांच में संबंधित प्रत्याशी ने बताया कि अखबार के माध्यम से चुनाव चिह्न प्रदान किए जाने के बारे में बताया गया था। उसका नाम अ अक्षर से आता है। बहरहाल, वर्णमाला के तहत पहला चुनाव चिह्न जो बन रहा था, उसी आधार पर उसने पोस्टर छपवा कर चस्पाएं। गांव में लगे सभी पोस्टर निकलवा दिए हैं। उसने लिखित में माफी मांगी है। इस बारे में रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें