फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिंजर मेले की शोभायात्रा के दौरान शहर के वार्ड रहेंगे सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के ऐतिहासिक मिंजर मेले की शोभायात्रा के दौरान विभिन्न वार्डों को सील कर दिया जाएगा। यह व्यवस्था मेले के शुभारंभ और मिंजर विसर्जन के कुछ घंटों तक शहर के उन वार्डों में लागू रहेगी, जहां से शोभायात्रा गुजरेगी। शोभायात्रा में केवल डेढ़ सौ से दो सौ लोग ही शामिल हो सकेंगे। नगर परिषद शोभायात्रा के दौरान ज्यादा लोगों को शामिल न करने के लिए प्रयासरत है। कोरोना महामारी के चलते मेले की सिर्फ परंपराएं ही निभाई जाएंगी। नगर परिषद चंबा ने मंगलवार को बैठक कर मिंजर मेले के आयोजन को लेकर रणनीति बनाई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर ने की। इस अवसर पर नगर परिषद के वार्ड पार्षद, कार्यालय स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना महामारी के चलते मिंजर मेले का स्वरूप गत वर्ष आयोजित व्यवस्था के मुताबिक ही रहेगा। चंबा का ऐतिहासिक मिंजर मेला 25 जुलाई से शुरू होगा। इस बार भी कोरोना के कारण मेले के शुभारंभ पर रस्में ही निभाई जाएंगी। मेले का समापन एक अगस्त को होगा। शुभारंभ से प्रतिदिन शाम को पारंपरिक कुंजड़ी मल्हार का गायन होगा। वहीं, चंबा के चौगान में लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी। नीलम नैयर ने बताया कि जिला पुलिस कोविड मानक संचालन प्रक्रिया और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। कहा कि मेले के शुभारंभ और समापन कार्यक्रम में स्थानीय परंपरा के अनुरूप ही व्यवस्था बनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में पारंपरिक परिधानों और वाद्ययंत्रों के साथ जिले के प्रसिद्ध बजंतरियों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है। लोक वाद्य यंत्रों से मधुर देव धुन और राग प्रस्तुति पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देने का भी फैसला लिया गया है। कोविड प्रोटोकाल के तहत शोभायात्रा में स्थानीय पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर शामिल होने वाले लोगों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें