चंबा के आंगनबाड़ी केंद्र जनसाली में नौनिहाल को दवाई पिलाती वर्कर। संवाद
चंबा। जनसाली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कृमि दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबली देवी ने केंद्र में पहुंचे नौनिहालों को कृमिनाशक दवा पिलाई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को दवा देने के साथ-साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबली देवी ने बताया कि अभियान के तहत बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित मात्रा में दवा दी गई। इस दौरान कुल 20 बच्चों को दवा पिलाई गई। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को भी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य पर कृमि संक्रमण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इससे बच्चों में कमजोरी, भूख कम लगना और शरीर में पोषक तत्वों की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। संवाद