फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज को मिला एक और रेडियोलॉजिस्ट

Sun, 08 Jun 2025 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए मिल रही लंबी तारीख से मिलेगी राहत
विज्ञापन

1000 की ओपीडी वाले मेडिकल कॉलेज में तैनात था एक रेडियोलॉॅजिस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एक और रेडियोलॉजिस्ट ने ज्वाइन कर लिया है। अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने में मिल रही लंबी तारीख से राहत मिलेगी। उन्हें डेढ़ से दो माह का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे पहले मेडिकल कॉलेज में तैनात सिर्फ एक रेडियोलॉजिस्ट के लिए जिलाभर के मरीजों के अल्ट्रासाउंड करना मुश्किल हो रहा था।
इस कारण सामान्य बीमार मरीजों को उन्हें न चाहते हुए भी लंबी तारीख देनी पड़ रही थी। अब मरीजों को राहत मिलेगी। हालांकि, मेडिकल कॉलेज कम से कम छह रेडियोलॉजिस्ट की जरूरत है, तभी अल्ट्रासाउंड, सीटी और एमआरआई की सेवाएं सही से चल सकती हैं। यहां रोजाना 1000 की ओपीडी रहती है। जिले की पौने छह लाख आबादी विशेषज्ञ सेवाओं के लिए मेडिकल कॉलेज पर निर्भर रहती है। जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाएं रूटीन के अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज आती हैं, जबकि दुर्घटना में घायल होने वाले मरीज भी सीटी और एमआरआई के लिए यहां पहुंचते हैं। रेडियोलॉजिस्ट की कमी होने के कारण कई बार मरीजों के टेस्ट नहीं हो पाते हैं या फिर टेस्ट के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसलिए प्रबंधन ने सरकार से मांग की थी कि चंबा में अतिरिक्त रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

इनसेट
एक रेडियोलॉजिस्ट ने चंबा मेडिकल कॉलेज में ज्वाइनिंग दी है। इससे मरीजों को मिलने वाली सेवाओं में सुधार होगा। अल्ट्रासाउंड सहित अन्य टेस्ट समय पर होंगे। -डॉक्टर मानिक सहगल मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें