फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा में जल्द ज्वाइन करेंगे दस विशेषज्ञ चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में सरकार ने दस विशेषज्ञों की तैनाती की है। आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज से पीजी करने वाले प्रशिक्षुओं को सरकार ने प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात किया है।
विज्ञापन

इसमें 11 विशेषज्ञ चंबा जिला की झोली में आए हैं। एक विशेषज्ञ सिविल अस्पताल डलहौजी में भेजा गया है। जबकि 10 विशेषज्ञों की तैनाती के ऑर्डर चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए हैं। इसमें डॉ. साहिल गुप्ता, डॉ. दिव्या राणा, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. क्लीफिन मथाई, डॉ. मनीषा, डॉ. जूही शिखा, रीतिका चौपड़ा, डॉ. कनन रंबानी, डॉ. प्रियेश शर्मा और डॉ. वर्तिका शर्मा के नाम शामिल हैं। ये विशेषज्ञ सर्जरी, ईएनटी, मेडिसिन, बाल रोग और त्वचा रोग विभाग से संबंधित हैं। जोकि जल्द ही चंबा में अपनी ज्वाइनिंग दे सकते हैं।
ज्वाइनिंग देने के उपरांत अगले दो सालों तक इन विशेषज्ञों को चंबा में ही अपनी सेवाएं देनी होंगी। इसको लेकर सरकार ने अपने आदेशों में साफ जिक्र किया है। 100 चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज आने वाले दिनों में विशेषज्ञों की नई तैनाती होने से चिकित्सकों की संख्या में इजाफ होगा। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

जिला चंबा की पौने छह लाख की आबादी मेडिकल कॉलेज पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर करती है। तीसा, सलूणी, डलहौजी, भरमौर, भटियात, पांगी समेत अन्य दूरदराज के क्षेत्रों के लोग इलाज के लिए यहां आते हैं। विशेषज्ञों से मिलने के लिए उन्हें ओपीडी के बाहर लंबा इंतजार करना पड़ता है। ओपीडी में एक से ज्यादा विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होते। ऐसे में नए विशेषज्ञों के आने से ओपीडी में विशेषज्ञों की संख्या बढ़ेगी। इससे मरीजों को आसानी से विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिल पाएगा।
मेडिकल कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि सरकार ने पीजी करने वाले दस विशेषज्ञों के लिए चंबा के लिए ऑर्डर निकाले हैं। इनकी तैनाती होने से चिकित्सकों की कमी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें