फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भूस्खलन से मेड़ा-चकोतर मार्ग बंद

Wed, 25 Mar 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
मेड़ा-चकोतर मार्ग बंद होने से रास्ता पार करते लोग: जागरूक स्त्रोत
विज्ञापन
अचानक पहाड़ी से गिरा मलबा, सड़क के दोनों तरफ लगीं कतारें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। चकोतर के पास भूस्खलन से मेड़ा-चकोतर मार्ग बंद हो गया। यह भूस्खलन मंगलवार देर शाम करीब छह बजे हुआ। गनीमत यह रही कि उस दौरान कोई व्यक्ति या वाहन मार्ग पर मौजूद नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
भूस्खलन के कारण चकोतर, बसुआ और मेड़ा जाने वाले लोगों को दोनों तरफ से आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही हैं। सड़क बंद होने के कारण ग्राम पंचायत किहार, स्नूह, डांड, भसुआ के लोग प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष विनोद कुमार, संतोष कुमार, बिंद्रो राम, कुलदीप कुमार, उमेश कुमार, पवन कुमार और राकेश कुमार ने बताया कि पहाड़ी से मलबा गिरने से भीड़ नामक स्थान पर रास्ता बंद हो गया है। भूस्खलन से पवन कुमार के घर को भी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने लोनिवि से जल्द मार्ग बहाल करने की मांग की है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु वर्मा ने बताया कि भूस्खलन की सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन मौके पर भेजी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें