फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीआई की टीम को चंबा में मेडिकल कॉलेज पर ऐतराज

Thu, 11 Feb 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा में मेडिकल कॉलेज की राह में बड़ा अड़ंगा आ गया है। हाल ही में कॉलेज की संभावनाओं को तलाश कर लौटी मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की टीम ने कॉलेज के लिए 300 बिस्तर के अस्तपाल का होना जरूरी बताया है। जब तक यह व्यवस्था न बन जाए कॉलेज शुरू न करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


चंबा में एमसीआई का यह जवाब ऐसे मौके पर आया है जब स्वास्थ्य विभाग अस्पताल के साथ ही सौ बिस्तरों की इमारत का काम लगभग पूरा कर चुका है। बीएसएनएल इस निर्माण की मुख्य एजेंसी है और उसने इमारत को स्वास्थ्य विभाग के हवाले करने से पहले ढाई करोड़ रुपये अदा करने की शर्त रखी है। साथ ही यह रकम अदा होने के बाद भी ढाई महीने इमारत को अंतिम रूप देने में लगने की बात कही है।

ऐसे में चंबा अस्पताल में सौ बिस्तरों की अतिरिक्त व्यवस्था अप्रैल या मई माह से पहले पूरा होने की संभावनाएं कम ही हैं। जिसकी वजह से मेडिकल कॉलेज का यह सत्र प्रभावित हो सकता है। मेडिकल कॉलेज में दाखिले अगस्त माह से शुरू होंगे और चंबा में कॉलेज चलाना है तो एमसीआई के नियम के मुताबिक सभी औपचारिकताएं अप्रैल तक पूरी करनी होंगी। जिसमें सबसे बड़ा काम अस्पताल की क्षमता को बढ़ाने का ही है। अन्य जिन मुद्दों पर एमसीआई की टीम को आपत्ति है, वे काफी छोटे स्तर के हैं और उनका समाधान इमारत का काम पूरा होते ही हो जाएगा। 
विज्ञापन


जल्द हो जाएगा उद्घाटन : डॉ. भारद्वाज
उधर, स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि 300 बिस्तरों का इंतजाम हो जाएगा। बिल्डिंग का काम पूरा हो चुका है। इसका उद्घाटन होना बाकी है। चंबा में सौ सीटों से मेडिकल कॉलेज की शुरूआत होगी। एमसीआई की सभी आपत्तियां जल्द दूर की जाएंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें