फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रस्साकशी में मौड़ा की टीम बनी विजेता

Mon, 13 Oct 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के किनोट छिंज मेले के विजेता पहलवानों को सम्मानित करते मुख्यति​थि।संवाद
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। किनाेट छिंज मेले में सोमवार को दंगल और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इस दौरान रस्साकशी का फाइनल मुकाबला किनोट बैली और मौड़ा की टीम के बीच हुआ। इसमें मौड़ा की टीम विजयी रही। मटका फोड़ प्रतियोगिता में संजय कुमार ने सफलतापूर्वक मटका फोड़ा।
विज्ञापन

दंगल की एक कुमार माली प्रतियोगिता में मनोज कुमार (तेलका) विजयी रहे और शालू कुमार उपविजेता रहे। छिंज मेले में बड़ी माली आकर्षण का केंद्र रही। इसमें नजीर पहलवान (कलहेल) और मोहन लाल पहलवान (जस्सोरगढ़) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मुकाबला इतना कड़ा हुआ कि अंत में जीत का फैसला टॉस से करवाना पड़ा। इसमें नजीर पहलवान विजयी रहे। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सूर्या ने सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में इस मेले का आयोजन करना कमाल की बात है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगली बार इसे और भी भव्य मेले के रूप में आयोजित किया जाएगा। मेले का समापन मुख्यअतिथि शिव शक्ति यूथ के सदस्य एवं पूर्व उपप्रधान अजय शर्मा ने किया, जबकि उद्घाटन पूर्व प्रधान प्रकाश कपूर ने किया। इस अवसर पर कमेटी के महासचिव मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष दीपू, सचिव दर्शन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा (राजी), मुख्य सलाहकार संजीव कुमार और हनीफ मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें