फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पंखे से लटकी मिली विवाहिता, पति पर प्रताड़ित करने का आरोप

Mon, 09 Feb 2026 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। भटियात विधानसभा क्षेत्र के गांव काथला की एक महिला रविवार रात दुपट्टा के फंदे से पंखे से लटकी मिली। मृतका की पहचान कमलेश (32) पत्नी राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वहीं, बहन की मौत पर भाई ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है कि पति राजेंद्र कुमार उसे प्रताड़ित करता था। इस कारण कमलेश ने जान दी है।
विज्ञापन

पुलिस से जानकारी के अनुसार महिला के पति ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह उठा तो कमलेश के शव को पंखे से लटके देखा। उसने पंचायत प्रतिनिधि और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव प्रत्यक्षदर्शियों के समक्ष पंखे से उतार कर सीएचसी समोट पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव उसका भाई प्रवीण कुमार निवासी बौह कांगड़ा अपने घर लेकर चला गया। इसके बाद भाई ने अपने जीजा पर बहन को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। मृतका अपने पीछे छह वर्षीय बेटा और डेढ़ साल की बेटी छोड़ गई है।
प्रवीण कुमार ने बताया कि उसकी बहन मारपीट से दुखी होकर कई बार मायके पहुंची। उसका जीजा हर बार उनके पास पहुंच कर आगे से इस प्रकार की हरकत न करने की बात कहकर उसे वापस ले आता था। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि महिला की मौत का मामला सामने आया है। भाई की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें