14 गरीब जोड़ों की करवाई सामूहिक शादी।
- फोटो : अमर उजाला
धनधन बाबा श्रीचंद जी महाराज स्थान शिला साहिब मोहल्ला चौगान श्री गुरुनानक मिशन डेरा बाबा नानक व संतोख सिंह के सहयोग से चौदह लड़के व लड़कियों को परिणय सूत्र में बांधा। गुरू नानक मिशन पिछले कई वर्षों से इस तरह के आयोजन चंबा में करवा रहा है।
इस मौके पर नव दंपतियों को आवश्यकता का सामान भी दिया गया। इस अवसर पर सदर विधायक बीके चौहान भी विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं बाबा श्रीचंद महाराज सेवा समिति के सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सभी सदस्य भी मौजूद रहे। जिनमें नरेंद्र महाजन, सुरेश ठाकुर, गुरबिंद्र सिंह, बलबीर नारंग, अमरजीत सिंह निखरा, राजेंद्र सिंह, सत्तपाल सिंह जसवाल, तीर्थ सिंह, अमरजीत, जोगेंद्र सिंह, बीबी सतनाम कौर, बीबी अमृत कौर, दिनेश चौधरी, बलराम जसवाल, सतपाल चावला, अविनाश महाजन, रागी जत्थे में से भाई तनप्रीत सिंह, भाई केवल दीप सिंह ने अपना सहयोग इस कार्यक्रम के लिए दिया।