फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर बनाई जाएंगी कई सुरंगें

Sun, 03 Dec 2023 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा से भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग को डबललेन करने के साथ कई जगह सुरंगों का भी निर्माण किया जाएगा। एनएच के सर्वेक्षण की रिपोर्ट आने के बाद मार्ग के डबललेन होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

एनएच प्राधिकरण ने एनएच को डबललेन करने की संभावना तलाशने के लिए जिस कंपनी को ठेका दिया था, उसके इंजीनियरों ने छह महीने तक चंबा से भरमौर तक सभी स्थानों का बारीकी से सर्वेक्षण किया। इंजीनियरों ने इसकी संभावनाएं भी तलाशीं कि पहाड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना कैसे एनएच को डबललेन बनाया जाए। कई जगह सुरंगों के निर्माण करने को लेकर भी संभावनाएं तलाशी गई हैं।
ओडिशा की कंपनी को एनएच अथॉरिटी ने सर्वे का कार्य दिया था। कंपनी ने एनएच को डबललेन बनाने की सभी संभावनाओं को तलाश कर रिपोर्ट एनएच प्राधिकरण को दे दी है। प्राधिकरण अब इस रिपोर्ट के आधार पर प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजेगा। केंद्र सरकार से एनएच को डबललेन करने की अनुमति मिलने के बाद उपरांत प्राधिकरण अपनी आगामी कार्यवाही को अंजाम देगा।
विज्ञापन


चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग को डबललेन करवाने को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है। जब एनएच प्राधिकरण ने एनएच को डबललेन करने की योजना पर विचार किया तो इस बात को लेकर भी गंभीरता जताई कि यदि अवैज्ञानिक तरीके से पहाड़ों को काटकर एनएच को चौड़ा किया गया तो भविष्य में इसके बुरे परिणाम सामने आ सकते हैं। इसके चलते एनएच प्राधिकरण ने सबसे पहले एनएच को डबललेन करवाने के लिए इंजीनियरों की टीम से सर्वेक्षण करवाने का निर्णय लिया। इसको लेकर एनएच ने सरकार से मंजूरी हासिल की। ओडिशा की कंपनी को यह कार्य दिया गया। कंपनी के इंजीनियरों ने पिछले छह महीनों में एनएच का पूरा सर्वेक्षण किया और एक रिपोर्ट तैयार की है। इसमें दर्शाया गया है कि एनएच को किस प्रकार आसानी से डबललेन किया जा सकता है।
एनएच के अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि कंपनी ने एनएच को डबललेन करने की संभावनाओं की रिपोर्ट बनाकर सौंप दी है। इसे स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। सरकार से अनुमति मिलने के उपरांत एनएच को डबललेन करने के कार्य को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें