फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आखिर पकड़ा गया थाने से भागा चोरी का आरोपी मानविंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस थाना चंबा से भागा बाइक चोरी का आरोपी मानविंद्र सिंह निवासी झझाकोठी आखिरकार सात दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। वीरवार को पुलिस थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने उसे चुराह की ऊंची पहाड़ी से पकड़ने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

घटना की शुरुआत अगस्त में हुई जब बाइक चोरी का मामला सामने आया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की बाइक का खुलासा भी कर दिया था और बुधवार को उसकी निशानदेही पर बाइक बरामद कर ली गई थी।
इसके बाद एक हफ्ता पहले रात को आरोपी ने पेट दर्द की शिकायत की और ड्यूटी पर तैनात गृह रक्षक से शौच जाने की अनुमति मांगी। इसी दौरान उसने जवान को धक्का देकर दीवार फांदकर भाग गया। घटना के बाद पुलिस टीमों ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद सात दिन की लगातार तलाश के बाद आरोपी को ऊंची पहाड़ी से धर दबोचा गया।
विज्ञापन

आरोपी के भागने के बाद विभाग ने नाइट मुंशी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, ड्यूटी पर तैनात गृह रक्षक को थाने, चौकियों और यातायात ड्यूटी के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। थाना प्रभारी, केस के आईओ और थाना मुंशी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि एसएचओ चंबा की अगुवाई में गठित टीम आरोपी को पकड़ने में सफल रही। टीम देर शाम टीम आरोपी को लेकर मुख्यालय लौट आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें