फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: होमी भाभा कैंसर सेंटर में नर्सिंग ऑफिसर बनेंगी मनीषा

Sat, 12 Sep 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर दे रही थीं सेवाएं, मेहनत से पूरा किया सपना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के रूप में सेवाएं दे रहीं मनीषा कुमारी का चयन होमी भाभा कैंसर सेंटर, चंडीगढ़ में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। बड़े स्वास्थ्य संस्थान में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में सेवाएं देना उनका सपना था, जिसे उन्होंने नौकरी के साथ तैयारी कर पूरा किया।
मनीषा ने नर्सिंग ऑफिसर बनने के लिए एक वर्ष तक कोचिंग ली और निजी स्वास्थ्य संस्थान में भी सेवाएं दीं। करीब एक वर्ष पहले उनका चयन मेडिकल कॉलेज चंबा में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ था। नौकरी मिलने के बाद भी उन्होंने अपने लक्ष्य के लिए तैयारी जारी रखी। कुछ समय पहले उन्होंने चंडीगढ़ में नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए परीक्षा दी थी। अब परिणाम घोषित होने पर उनका चयन हो गया है। मनीषा की सफलता से परिजनों और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। घर पहुंचकर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीषा ने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। परिस्थितियां कैसी भी हों, लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहकर निरंतर मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें