फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मणिमहेश यात्रा... जोर-शोर से चल रहा रास्ते सुधारने का काम

Wed, 24 Jun 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल बह चुके पुलों को दोबारा स्थापित करने पर भी उठाए जा रहे कदम
विज्ञापन

यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में रखीं समस्याएं, सुझाव भी दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के सफल आयोजन के दृष्टिगत बुधवार को विशेष बैठक हुई। इसमें विभिन्न लंगर समितियों, पंचायत प्रधान, व्यापार मंडल, गैर-सरकारी सदस्य तथा मणिमहेश ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य मौजूद रहे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा ने इसकी अध्यक्षता की।

उन्होंने बताया कि गत वर्ष प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए यात्रा मार्गों के सुधार एवं पुनर्निर्माण का कार्य प्रगति पर है। बह चुके पुलों को पुनः स्थापित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने गत वर्ष आई आपदा में लंगर समितियों, पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल और स्थानीय नागरिकों के सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, यात्रा मार्गों की स्थिति, स्वच्छता एवं संचार सुविधाओं से संबंधित विभिन्न सुझाव और समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। गत वर्ष की आपदा से प्राप्त अनुभवों के आधार पर बेहतर संचार व्यवस्था के लिए वायरलेस सेट उपलब्ध करवाने का अनुरोध भी किया। गत वर्ष आपदा में जिन लोगों की मृत्यु हुई थी, उनके आश्रित निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से राहत सहायता पाने के आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें