किहार (चंबा)। विद्युत उपमंडल सलूणी के 11 केवी भांदल फीडर के मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को इसके तहत आने वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता अनूप रणहोत्रा ने बताया कि 11 केवी भांदल फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में 15 जुलाई को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।