फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manimahesh Yatra Accident : चंबा में मैहला के पास चलती थार पर गिरा पहाड़ी से पत्थर, पंजाब के श्रद्धालु की मौत

Wed, 05 Aug 2026 09:24 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

चंबा जिले के मैहला क्षेत्र में बुधवार तड़के मणिमहेश यात्रा पर जा रही श्रद्धालुओं की थार वाहन पर पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर गिर गया। हादसे में पंजाब के होशियारपुर निवासी 40 वर्षीय माखन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
मैहला के पास मणिमहेश यात्रा मार्ग पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त थार वाहन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा के दौरान बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। मैहला क्षेत्र के पास भरमौर की ओर जा रही श्रद्धालुओं की थार पर अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर गिर गया। पत्थर वाहन के सनरूफ को तोड़ते हुए अंदर जा गिरा, जिससे एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब तीन बजे हुआ। श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा के लिए भरमौर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मैहला के समीप पहाड़ी से चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटकर वाहन पर आ गिरा। हादसे के बाद वाहन में सवार अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान माखन सिंह (40), पुत्र शरवन सिंह, निवासी होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं। प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों से यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें