फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन में मनहुता प्रथम, समोट के ऑल राउंडर का खिताब

Wed, 05 Oct 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षा खंड सिहुंता के अंतर्गत राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला थुलेेल में तीन दिवसीय 21वीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह बुधवार को हुआ। जिसमें एसडीएम चुवाड़ी अश्वनी सूद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में 6 जोन के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रभारी अंग्रेज सिंह जरियाल व मंच संचालक राजीव ने बताया कि पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में समोट स्कूल विजेता व थुलेल स्कूल उपविजेता रहा। गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता में समोट प्रथम व थुलेल दूसरे स्थान पर रहा। इसी तरह ब्वॉयज खो-खो प्रतियोगिता में समोट प्रथम व टुंडी दूसरे स्थान पर रहा। गर्ल्स खो-खो में टुंडी स्कूल विजेता तथा सिहुंता उपविजेता रहा।

वॉलीबाल प्रतियोगिता में समोट स्कूल विजेता रहा। ब्वॉयज शॉटपुट प्रतियोगिता में नितिश ने पहला व अनिल ने दूसरा स्थान हासिल किया। गर्ल्स शॉटपुट प्रतियोगिता में कल्पना ने पहला तथा प्रन्तिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सोलो सांग प्रतियोगिता में धुलारा स्कूल ने पहला व समोट स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


समूह गान प्रतियोगिता में सिहुंता पहले व धुलारा दूसरे स्थान पर रहा। ब्वॉयज  100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नितेश ने पहला व अक्षय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पलक ने पहला व शीतल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान बेस्ट ऑल राउंडर ब्वॉयज का खिताब अंशुल व अक्षय के नाम रहा। जबकि बेस्ट गर्ल्स ऑल राउंडर के रूप में धुलारा स्कूल की शीतल को चुना गया।

ऑल राउंडर का खिताब समोट तथा अनुशासन में मनहुता प्रथम रहा। मार्च पास्ट में टुंडी प्रथम रहा। इन सभी प्रतिभागियों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर रावमापा थुलेल के प्रधानाचार्य बलविन्द्र गुलेरिया, पीटीएफ प्रधान ओंकार सिंह राणा, पीटीएफ प्रदेश चीफ ऑडिटर आरएस पठानिया, सीएचटी अर्जुन सिंह, माधो राम, सुभाष, वरयाम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें