मंगला (चंबा)। पंचायत मंगला निवासी विक्रमजीत सिंह को आईआरबीएन बनगढ़ में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान सर्वश्रेष्ठ इंडोर इंस्ट्रक्टर सम्मान से नवाजा गया।
विक्रमजीत सिंह दिवंगत रतन चंद के पुत्र हैं। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। फरवरी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश की सात वाहिनियों से कुल 137 प्रशिक्षु शामिल हुए थे। विक्रमजीत सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और प्रशिक्षण क्षमता का परिचय दिया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ इंडोर इंस्ट्रक्टर सम्मान दिया गया। पासिंग आउट परेड के दौरान आर्मी से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में अधिकारियों ने उनके योगदान की सराहना की और कहा कि ऐसे व्यक्तित्व युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विक्रमजीत सिंह की इस उपलब्धि पर पंचायत मंगला सहित पूरे चंबा जिला में गर्व और खुशी की लहर है।