चंबा। उदयपुर स्थित क्रिकेट मैदान में महाशिवरात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत प्री क्वार्टर फाइनल खेला गया। इस मैच में मंगला की टीम ने 99 रन से यंग स्टर बॉयज की टीम को शिकस्त दी।
प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह ने बताया कि मैच में मंगला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवर में 147 रन बनाए। इसमें थानु सूर्यवंशी ने 45 और तन्नु ने 25 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग स्टर बॉयज की टीम मात्र 48 रन पर ही सिमट गई। मंगला मंगला की ओर से विवेक ठाकुर ने तीन विकेट चटकाए। इस जीत के साथ मंगला की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। संवाद