फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वेतन के लिए तरसे वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी

Sat, 04 Apr 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2023 से लेकर 2025 का नहीं मिल पाया अब तक वेतन
विज्ञापन

घाटी से बाहर शिक्षा अर्जित कर रहे बच्चों की फीस भरना बना चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगियों को साल 2023-2025 से वेतनमान नहीं मिला है। दैनिक वेतन भोगी संघ वन मंडल किलाड़ के अध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि वन विभाग की नर्सरियों में करीब 55-60 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये गरीब परिवारों से संबंध रखते हैं। ये दैनिक भोगी वन विभाग की नर्सरियों में दिहाड़ी लगाकर परिवारों का भरण-पोषण करते हैं। सभी कर्मचारियों के बच्चे घाटी से बाहर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं। दो साल से वेतनमान न मिलने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। बच्चों की फीस नहीं दे पाए हैं। कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन अभी तक पेमेंट नहीं मिली है। नौ महीने वे वन विभाग में कार्य करते हैं लेकिन साल 2023-25 के वेतनमान का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने आवासीय आयुक्त, विधायक, जनजातीय मंत्री और मुख्यमंत्री से जल्द बकाया का भुगतान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें