फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शादी से लौट रहे व्यक्ति की नाले में गिरने से मौत

Wed, 01 Jul 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शादी से लौट रहे व्यक्ति की नाले में गिरने से मौत हो गई है। रमेश कुमार 53 पुत्र मनसा राम निवासी गांव भत्युंड सोमवार शाम को वह अंद्रवाल गांव में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शरीक होने गए थे।
विज्ञापन

लौटते समय वह भत्युंड नाले में गिर गए। रात को परिजनों ने इसलिए उनकी तलाश नहीं की, सोचा वह शादी में ही होंगे। मंगलवार सुबह भी घर नहीं पहुंचे तो तलाश शुरू की गई। नाले में लोगों को शव दिखाई दिया। नजदीक जाकर देखा तो वह रमेश कुमार का निकला। पुलिस ने शव की सुपुर्दगी कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इसे बुधवार को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें